नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह और फर्स्ट लेडी मेलानिया कोरोना संक्रमित पाए गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द से जल्द स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.” पीएम मोदी के अलावा कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ट्वविटर पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
Trump ko Covid se nipatne ke liye Baba Sehwag ka aashirwad.
Go Corona Go Corona Go pic.twitter.com/6hVivMU9kY— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 2, 2020
पढ़ें :- अमेरिका फर्स्ट से अमेरिका लास्ट पर पहुंचे हम, TRUMP ने ये बात कह JO BAIDEN पर साधा निशाना
वीरेंद्र सहवाग ने खुद की एक तस्वीर शेयर की, जहां वो बाबा बनकर बैठे हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रम्प को कोविड से निपटने के लिए बाबा सहवाग का आशीर्वाद। गो कोरोना गो कोरोना गो। ‘