नई दिल्ली। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लग रहा है। ग्रहणकाल से कुछ घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। ग्रहण के दौरान लोग इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए तमाम तरीके आज़माते हैं। जैसे सूर्य ग्रहण लगने से पहले दूध-दही वाली जैसी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना, ग्रहण से पहले ही सारा खाना खाकर खत्म करना, जागते रहना और के बाहर न निकालना। आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद किन चीजों को दान करना शुभ होता है।
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद इन चीजों का करें दान
- ग्रहण काल के बाद गरीबों को दान करना अच्छा माना जाता है।
- ग्रहण के बाद अनाज से लेकर कपड़ों का मंदिर में दान करना चाहिए।
- राशि के अनुसार दान की वस्तुए देना और भी शुभ रहता है।
- सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिरों एवं घरों की सफाई की जाती है और फिर पूजन के बाद आरती की जाती है।
- सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद चावल, आटे और गर्म कपड़ों का भी दान कर सकते हैं।
- ग्रहण के तुरंत बाद किसी भी काम को करने से पहले नहाना चाहिए।
- यह भी है कि ग्रहण काल समाप्त होने के बाद नहा धोकर अपने वजन के बराबर सात अनाज का दान करना चाहिए।