1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Britain: इस काम करने के बाद भारतीय बिना परेशानी के जा सकेंगे UK, 22 नवंबर से भारत के यात्रियों को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा

Britain: इस काम करने के बाद भारतीय बिना परेशानी के जा सकेंगे UK, 22 नवंबर से भारत के यात्रियों को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा

देश में जिन लोगों ने स्वदेशी 'कोवैक्सीन' की डोज ली है उनके लिए यह बड़ी खबर है। वे अब बिना किसी रोकटोक और परेशानी के ब्रिटेन की यात्रा कर पाएंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Britain: देश में जिन लोगों ने स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ की डोज ली है उनके लिए यह बड़ी खबर है। वे अब बिना किसी रोकटोक और परेशानी के ब्रिटेन की यात्रा कर पाएंगे। कोरोना वायरस से बचने के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाने वाले भारतीय जल्द ही आसानी से ब्रिटेन जा सकेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

कोवैक्सीन को अब यूके सरकार इंटरनेशनल यात्रियों के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की लिस्ट में शामिल करने जा रही है। 22 नवंबर से भारत बायोटेक-निर्मित टीका लगवाने वाले यात्रियों को अब इंग्लैंड जाकर क्वारंटाइन (Quarantine) में नहीं रहना पड़ेगा। यूके सरकार का यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमरजेंजी यूज की लिस्ट को फॉलो करता है।

कोवैक्सीन भारत में इस्तेममाल की जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी वैक्सीन है। पहले कोवैक्सीन लगवा चुके इंटरनेशनल यात्रियों को यूके जाने के बाद क्वारंटाइन में रहना पड़ता था, लेकिन 22 नवंबर से अब ऐसा नहीं होगा।

इसके अलावा कोविशील्ड, भारत निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका COVID-19 वैक्सीन को पिछले महीने ही यूके की अनुमोदित सूची में जोड़ा गया था।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...