1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret : भविष्य की संभावनाओं के बारे में आगाह करते हैं सपने, जानें इनके सही मायने

Dream secret : भविष्य की संभावनाओं के बारे में आगाह करते हैं सपने, जानें इनके सही मायने

सपने हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। सपनों का हमारी जिंदगी में विशेष महत्व है।अक्सर नींद में देखे गए सपने कभी कभी तो बहुत ही स्पष्ट दिखायी देते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret: सपने हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। सपनों का हमारी जिंदगी में विशेष महत्व है।अक्सर नींद में देखे गए सपने कभी -कभी तो बहुत ही स्पष्ट दिखायी देते हैं। लेकिन कभी- कभी ऐसे भी सपने दिखायी देते है जो बहुत उलझे हुए होते है। ऐसे सपनों का एक सिरा दूसरे सिरे जुड़ा नहीं रहता है। जब ऐसे सपने हमें दिखायी देते है तब उनकों लेकर उलझन बनी रहती है। मन में सैकड़ों ऐसे प्रश्न आते है जिनका उत्तर नहीं होता है। कुछ सपने हमारा पीछा करते है। कुछ सपने तो हमें प्रेरित भी करते है। सपनों का संसार बहुत विचित्र है। कुछ संकेतों को सपने हम तक पहुंचाना चाहते है। सपनों में देखी गई कुछ बातें अक्सर भूल जाती हैं। आइए जानते हैं ये सपने हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
  • अगर कोई व्यक्ति सपने में आम खाता दिखता है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है। वहीं सपने में जलता हुआ दीपक देखना भी बहुत शुभ माना गया है।
  • व्यक्ति को सपने में गोबर दिखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार भविष्य में उसे जानवरों से किसी प्रकार धन लाभ हो सकता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में तोता देखना शुभ माना गया है। ऐसे सपने आने पर कुछ समय बाद व्यक्ति को किसी न किसी तरीके से पैसे मिलने की संभावना होती है।
  • सपने में भगवान देखना काफी शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। अत: आपको किसी काम में बड़ी सफलता हासिल होगी।
  • सपने में खुद को घोड़े की सवारी करते देखना भी धनलाभ का संकेत है। इसके अलावा ये सपना नए कामकाज के मिलने का भी संकेत देता है।
  • सपने में हाथी देखना भी शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपको किसी स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...