1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret : सपने में सुंदर चिड़िया दिखे तो होता है ये संकेत, सुनहरे सपनों के बारे में जानिए

Dream secret : सपने में सुंदर चिड़िया दिखे तो होता है ये संकेत, सुनहरे सपनों के बारे में जानिए

सपने बहुत रहस्यमयी होते है। सपनों के रहस्यों को जानने के लिए लोग लालायित रहते है। स्वप्न में देखे गए दृश्य स्पष्ट नहीं दिखते तो जागने के बाद बार बार एसी तरफ ध्यान जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret : सपने बहुत रहस्यमयी होते है। सपनों के रहस्यों को जानने के लिए लोग लालायित रहते है। स्वप्न में देखे गए दृश्य स्पष्ट नहीं दिखते तो जागने के बाद बार बार एसी तरफ ध्यान जाता है। स्वप्न कभी कभी तो उत्साहित करते है और कभी कभी हैरान और परेशान  भी करते है। स्वप्न प्रेरणा भी देते है और भयभीत भी करते है। स्वप्नों की दुनिया निराली है। कुछ लोगों के जीवन में ऐसा वक्त आता है जब  नींद में देखे गए सपने सच हो जाते है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में नदी देखना बहुत शुभ होता है। आइये जानते है स्वप्न में दिखने वाले दृश्यों का  संकेत क्या होता है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

1.यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को आशीर्वाद देते हुए प्रसन्न चित्त मुद्रा में देखते हैं तो यह बहुत शुभ स्वप्न माना जाता है।
2.सपने में किसी का शव देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ मानते हैं कि आपका भाग्य जाग्रत होने वाला है।
3.यदि आप किसी पंगत में भोजन कर रहे हैं या लंगर में भोजन कर रहे हो तो इसका अर्थ है धन में वृद्धि होगी।
4.कोई लड़की सपने में सुंदर चिड़िया ​देखती है तो जल्दी ही उसकी शादी उसके प्रेमी से हो सकती है।
5.सपने में जब कोई खुश होकर नाचता है तो जल्दी ही उसकी शादी हो सकती है।
6.विवाहित स्त्री/पुरुष अगर सपने में तलाक देते हुए देखते हैं तो उनका पारिवारिक जीवन नष्ट हो सकता है।
7.मंदिर देखना- धार्मिक कार्य में सहयोग करना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...