1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सपने में हाथी देखना माना जाता है शुभ, दीपक के बारे में जानिए ये बात

Dream Secret : सपने में हाथी देखना माना जाता है शुभ, दीपक के बारे में जानिए ये बात

सुकून की नींद आ जाए और मीठे सपने दिखाई दे यह सबकी ख्वाहिश होती है। सपने बहुत रहस्यमयी होते है। प्राचीन काल से ही ज्योतिषाचार्यों ने  सपनों के रहस्यों के बारे में जानने के लिए चिंतन मंथन करते रहे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : सुकून की नींद आ जाए और मीठे सपने दिखाई दे यह सबकी ख्वाहिश होती है। सपने बहुत रहस्यमयी होते है। प्राचीन काल से ही ज्योतिषाचार्यों ने  सपनों के रहस्यों के बारे में जानने के लिए चिंतन मंथन करते रहे। सपनों का संसार बहुत विचित्र है। कुछ संकेतों के आधार पर सपनों की भविष्यवाणी की जाती है। शकुन शास्त्र नामक ग्रंथ में स्वप्नों के रहस्यों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं ये सपने हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

1.अगर कोई व्यक्ति सपने में आम खाता दिखता है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है।
2.सपने में जलता हुआ दीपक देखना भी बहुत शुभ माना गया है।
3.व्यक्ति को सपने में गोबर दिखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार भविष्य में उसे जानवरों से किसी प्रकार धन लाभ हो सकता है।
4.सपने में खुद को घोड़े की सवारी करते देखना भी धनलाभ का संकेत है। इसके अलावा ये सपना नए कामकाज के मिलने का भी संकेत देता है।
5.सपने में हाथी देखना भी शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपको किसी स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...