HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret: सपने में चांदी के बर्तन को देखने का ये होता है मतलब, इस धातु के गिलास में पानी पीने से मन रहता है शांत

Dream Secret: सपने में चांदी के बर्तन को देखने का ये होता है मतलब, इस धातु के गिलास में पानी पीने से मन रहता है शांत

जीवन शैली में बर्तन का बहुत है। मेहमानों का सत्कार करने में चमचमाते बर्तन परिवार की समृद्धि का संकेत देते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : जीवन शैली में बर्तन का बहुत है। मेहमानों का सत्कार करने में चमचमाते बर्तन परिवार की समृद्धि का संकेत देते है। सैकड़ों वर्षों पहले समृद्धशाली लोगों के रसोई में बहुमूल्य धातुओं के बर्तनों में भोजन करने का प्रचलन रहा है।  आजकल यदा कदा बहुमूल्य धातुओं के बर्तन में भोजन परोसने की बात सुनाई देती है। वर्षों पहले लोग  चांदी के विभिन्न बर्तनों का उपयोग खाने पीने के लिए करते थे। चांदी के बारे में ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि चांदी के बर्तन में खाने से हमारा दिमाग तेज होता है । चांदी के बर्तन से पानी पीने से हमारा मन शांत एवं शीतल होता है।

पढ़ें :- Dreams Interpretation: शारीरिक संबंध बनाने के आते हैं सपने, तो जान लें हो सकता है ऐसा परिणाम

चांदी चंद्रमा की धातु है। ज्योतिषियों की मानें तो चांदी से मन एवं शरीर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। चांदी हमारे मन का कारक है एवं हमारे मन को स्थिर रखने में काफी मदद करता है। शायद यही वजह है कि  पुराने जमाने में राजा महाराजा सोने चांदी के बर्तनों में खाना खाया करते थे। आईये जानते है स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में चांदी का बर्तन देखने का क्या संकेत होता है।

1.किसी बीमार व्यक्ति ने सपने में चांदी के बर्तन को देखा तो इसका संकेत है कि  उसकी पीड़ा समाप्त होने वाली है।
2.यदि यह सपना किसी कुंवारे लड़के या कुंवारी लड़की के द्वारा देखा गया तो यह बहुत ही शुभ है एवं उसके सौभाग्य को बढ़ाने वाला है।
3.किसी नौकरी पेशा वाले लोगों के द्वारा सपने में चांदी के बर्तन देखा गया है।तो इसका तात्पर्य यह है कि उनके दोनों हाथों में अब घी के लड्डू मिलने वाले हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...