नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिल चुकी हैं। जहां दोनों ने जमानत के लिए अर्जी दी थी जो मंजूर हो चुकी हैं। आपको याद हो तो बीते शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। वहीँ उस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था।
बाद में पूछताछ हुई जिसमे भारती सिंह और हर्ष दोनों ने कबूला कि दोनों ड्रग्स लेते थे। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन भारती सिंह को करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। वहीँ उनके पति हर्ष को 7 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
बीते रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और उसके बाद सुबह 11: 30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीँ यह सब होने के बाद भारती और हर्ष ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दायर की जिस पर फैसला आ चुका हैं। अब दोनों को स्पेशल NDPS कोर्ट से जमानत मिल चुकी हैं।