नई दिल्ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बना हुआ है। हवाई अड्डे की ओर से बताया गया कि उसने 2018 में 8.9 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया। वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी।
वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी। इसने पहली बार 2014 में अंतरराष्ट्रीय यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के तौर पर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को पछाड़ा था।
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तबसे अपनी इस उपलब्धि को बरकरार रखा है और यहां से करीब 75 एयरलाइंस अपनी उड़ानों को संचालित करती हैं। जॉर्जिया में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल मिलाकर दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है।
सउदी युनाइटेड किंगडम के यात्रियों को पछाड़कर 6.4 मिलियन से अधिक यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है। लगभग 6.3 मिलियन ब्रिटिश नागरिकों ने हवाई अड्डे का उपयोग किया। इन देशों के अलावा, चीन से 3.5 मिलियन यात्री, अमेरिका से 3.2 मिलियन और रूस से लगभग 1.5 मिलियन यात्रियों ने दुबई हवाई अड्डे का उपयोग किया। दुबई हवाई अड्डे ने पिछले साल जुलाई में दो बार 8 मिलियन यात्रियों का आंकड़ा पार किया।