1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड हीमैन कोरोना के चलते मुंबई की भीड़ से दूर कर रहें हैं ये काम, VIDEO शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड हीमैन कोरोना के चलते मुंबई की भीड़ से दूर कर रहें हैं ये काम, VIDEO शेयर कर कही ये बात

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, आखिर कैसी हम कोरोना की वजह से लोगों में फैली उदासी और दुख को दूर भगा सकते हैं। धर्मेंद्र की इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: मुंबई की भीड़ से दूर बॉलीवुड हीमैन इन दिनो अपने फॉर्महाउस में वक्त बिता रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, और फैन्स के साथ अपने नए-नए वीडियो शेयर करते रहते हैं।

पढ़ें :- Nysa Devgan को बर्थडे से पहले ही मम्मी काजोल ने दिया बड़ा सरप्राइज, शेयर की क्यूट तस्वीर

आपको बता दें, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, आखिर कैसी हम कोरोना की वजह से लोगों में फैली उदासी और दुख को दूर भगा सकते हैं। धर्मेंद्र की इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

धर्मेंद्र ने शेयर किया video

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, बढ़ते कोरोना वायरस की खबर सुनकर मन उदास हो जाता है, तो यहां चला आता हूं, प्लीज प्लीज टेक केयर। इसके अलावा वीडियो में वो अपनी गाय और उसकी बछड़ी को प्यार करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने वीडियो के जरिए ये भी कहा कि, ये गाय उनका परिवार है और यहां आकर उन्हें बहुक ही सुकुन मिलता है। इससे पहले भी धर्मेंद्र कई बार फैन्स को अपने फार्महाउस की झलक दिखा चुके हैं। यहां कई वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती है। जिसमें कभी वो सब्जी उगाते दिखते हैं तो कभी अपने जानवरों के पास बैठे दिखते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...