1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदलते मौसम के कारण आज यहां होगी बारिश, देखें पूरी लिस्ट

बदलते मौसम के कारण आज यहां होगी बारिश, देखें पूरी लिस्ट

हिमालय के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में तापमान का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। जिसके कारण देश के मैदानी इलाकों काफी ठंड पड़ रही है।  कुछ  इलाको में धुंध छाने से लोगों को यातायात में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

aj Ka Mausam, 1 December 2022: हिमालय के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में तापमान का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। जिसके कारण देश के मैदानी इलाकों काफी ठंड पड़ रही है।  कुछ  इलाको में धुंध छाने से लोगों को यातायात में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

मौसम विभाग के अनुसार  कहा जा रहा है कि आज भी गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ वर्षा के आसार हैं। गौरतलब है कि हिमालय के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से जारी छिटपुट बर्फबारी और बारिश जारी है जिसके कारण पूरे इलाके के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा गिरकर शून्य के पार यानी माइनस में पहुंच गया है। लिहाजा इन इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की पूरी संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...