1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. महाभारत में इस मंत्र के चलते पांडवों को मिली थी कौरवों की विशाल सेना पर विजय

महाभारत में इस मंत्र के चलते पांडवों को मिली थी कौरवों की विशाल सेना पर विजय

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ल: महाभारत एक ऐसा महाकाव्य है जिसके बारे में आज हर किसी ने सुना हुआ है। जिसने इसके बारे मे कम जाना था लॉकडाउन में कथा का टीवी परे विस्तार से भी दिखाया गया। तो आज हम महाभारत के कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताने जा रहें है जिंहे जान आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल इतिहास गवाह है कि कौरवों के साथ पांडवों के युद्ध में  कौरवों के सामने पांडवों कि सेना कुछ नहीं थी। लेकिन फिर भी पांडवों ने इस युद्ध को जीता था। आज हजारों साल बाद भी महाभारत के युद्ध में कृष्ण और अर्जुन की नीतियों की मिशाल दी जाती है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

लेकिन क्या आप जानते है कौरवों की विशाल सेना को कैसे पांडवों ने हरा दिया था। जब कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध की संभावना व्यक्त की जा रही थी तब सभी को लग रहा था कि इस युद्ध में कौरवों की ही जीत होगी। लेकिन अंत में हुआ इसके विपरीत ही पांडवों ने कौरवों का नाश करके महाभारत का युद्ध जीत लिया।

श्रीकृष्ण ने दिया था जीत का मंत्र 

जब युद्ध में कौरवों की विशाल सेना देखकर अर्जुन ने अपनी छोटी सी सेना देखी तो वे घबरा गए।  अर्जुन के इस डर को भांपकर श्रीकृष्ण बोले- हे अर्जुन तुम शरीरिक रूप से कौरवों की सेना देखकर मत घबराओं और अपनी बुद्धि व विवेक से काम लो, जिसके पास बुद्धि है उसके पास हर प्रकार का बल है. इसी प्रकार जो व्यक्ति अपनी बुद्धि का इस्तेमाल नहीं करता वह हमेशा कष्टों में रहता है।

श्रीकृष्ण ने आगे कहा- हे अर्जुन इस धरा पर मनुष्य ही सबसे सर्वश्रेष्ठ है इसकी वजह यही है कि सिर्फ मनुष्य के पास ही बुद्धि बल है और इसकी बदौलत वह असंभव को भी संभव बना सकता है। और किसी भी युद्ध को जीतने के लिए शारीरिक शक्ति के साथ बुद्धि की भी जरूरत होती है। बुद्धि से बड़ी से बड़ी सेना को भी परास्त किया जा सकता है। मनुष्य की बुद्धि को न कोई चुरा सकता है और न ही कोई उसे छीन सकता है। बल्कि बुद्धि ही मनुष्य के पास एकमात्र ऐसा धन है जिसे बाँटने पर यह बढती है।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

श्रीकृष्ण की इन बातों को सुनकर अर्जुन ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया और अपने युद्ध कौशल और नीतियों से कौरवों को युद्ध में हरा दिया और महाभारत का युद्ध जीत लिया।  भगवद्गीता में अर्जुन और कृष्ण के युद्ध के समय के कई संवाद है जो बुद्धि बल के बारे में बताते है। आप भी अर्जुन से सीख सकते है कि कैसे अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से युद्ध के साथ ही जिंदगी की हर मुश्किल में जीत हासिल की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...