नई दिल्ली। आज 4 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे देश के उत्तर भारतीय इलाको में भूकंप के झटके महशूश किये गये। भूकंप की तीव्रता 6.1 रिएक्टर स्केल रही। भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल् बन गया है, जहां जहां भूकंप के झटके महशूश किये गये वहां आनन फानन में लोग अपने अपने घरों व आफिसों से बाहर आ गये। भूकंप से पाकिस्तान में काफी बड़ा नुकसान हुआ है।
बताया गया कि इस बार भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान का जाटलान है, जिसकी तीवत्रा रिक्टर स्केल पर 6.3 नापी गई है। अभी तक मिली जानकारी से ये पता चला है कि भूकंप से पाकिस्तान अधिक्रत कश्मीर में काफी नुकसान हुआ है क्योंकि इस बार जहां भूकंप का केन्द्र था वहां से पीओके वाला इलाका काफी नजदीक था। यहां पर 50 लोगों के घायल होने 5 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है।
यह भूकंप उत्तर भारत के हिस्सो के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी महसूस किया गया। कश्मीर में भूकंप के झटके आने के बाद लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं।