1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री निशंक, सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार व देबोश्री चौधरी आउट

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री निशंक, सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार व देबोश्री चौधरी आउट

केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम छह बजे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल जारी है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम छह बजे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल जारी है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

पढ़ें :- Delhi MCD Mayor Election 2023 : AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार

बता दें कि रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

इन मंत्रियों की भी हुई छुट्टी

पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा मांग लिया गया है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

इन दो बड़े नामों के अलावा केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का भी इस्तीफा लिया जा सकता है। सदानंद गौड़ा अभी रसायन और उर्वरक मंत्री थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी गई है। माना जा रहा है कि कर्नाटक में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ये फैसला लिया है।

पढ़ें :- 'ईरान के हमले का जवाब कैसे देना है यह हम तय करेंगे,' इजरायली PM नेतन्याहू ने US समेत दोस्तों को दिया कड़ा संदेश

थावरचंद गहलोत को बनाया गया राज्यपाल

बता दें कि इन नामों से पहले ही केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। ऐसे में साफ है कि वो भी मंत्रिमंडल से बाहर कर दिए गए हैं। ऐसे में अभी तक चार बड़े चेहरों का नाम सामने आ गया है, जिनकी मोदी कैबिनेट से छुट्टी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...