ममी को लेकर आप सभी के दिमाग में कई तरह के सवाल आते होंगे। ये प्रक्रिया प्राचीन समय में मिस्र में अपनाई जाती थी जब वहां के लोग अपने प्रियजनों की मौत के बाद उनकी ममी बनवाकर उन्हें सालों तक संभाल कर रखते थे। ताजा मामला मिस्त्र के एलेक्जेन्डि्रिया शहर का है। यहां नौ फीट गहरी रहस्यमयी पत्थर की कब्र को कड़ी चेतावनी के बावजूद खोल दिया गया। इस कब्र को लेकर चेतावनी थी कि यह एक शापित कब्र है, इसे खोलने के बाद काफी नुकसान हो सकता है।
बताया जा रहा है कि ये कब्र करीब 2000 साल पुरानी हैं और इस कब्र में खोजकर्ताओं को पूरी तरह से सड़ चुकी तीन ममी मिली हैं। ये तीनों ही ममी काले ग्रेनाइट से बनी कब्र के अंदर बदबूदार सीवर के पानी में तैरती हुई पायी गयी हैं। साल 1922 में जब राजा तुतनखामून की कब्र खोली गई थी तो उसके कुछ समय बाद कई लोगों की मौत हो गई थी और इसके बाद से ही ये अफवाह फैली कि यह एक शापित कब्र है।
हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि तीनों ममी सेना के जवानों की हो सकती हैं क्योंकि तीन में से एक ममी के सिर पर तीर के घाव मिले हैं।