1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: चुनाव आयोग ने सीज की अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी, बहन लड़ रही चुनाव

Punjab Election 2022: चुनाव आयोग ने सीज की अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी, बहन लड़ रही चुनाव

पंजाब में आज विधानसभा का चुनाव हो रहा है। मोगा में चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी जब्त कर ली। मोगा के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब में आज विधानसभा का चुनाव हो रहा है। मोगा में चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी जब्त कर ली। मोगा के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया। उनके घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं सोनू सूद ने कहा कि हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉल के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...