1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल पहुंची चुनाव आयोग की टीम, विवादित नारे के आरोप में तीन भाजपा नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पहुंची चुनाव आयोग की टीम, विवादित नारे के आरोप में तीन भाजपा नेता गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही वहां का सियासी पारा बढ़ने लगा है। राजनेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग की एक टीम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंची है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में अधिकारी असम से यहां पहुंचे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

वहीं, गुरुवार को भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर विवादित नारे लगाने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि, भाजपा की रैली में लगे देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे लगे थे। इस मामले में भाजपा के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता शुवेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में बताया। एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी, जिसके बाद जिला पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...