1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Election Result: त्रिपुरा और नागालैंड में जीत पर यूपी में जश्न, ढोल-नगाड़े के साथ कार्यर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

Election Result: त्रिपुरा और नागालैंड में जीत पर यूपी में जश्न, ढोल-नगाड़े के साथ कार्यर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

पार्टी की जीत पर लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में नगाड़े की धुन पर नृत्य किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Result: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा (Tripura Assembly Election 2023, ), नागालैंड (Nagaland assembly election) और मेघायल (Meghalaya assembly election) में हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा और गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। दो राज्यों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता ​त्रिपुरा, नागालैंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक जश्न मना रहे हैं।

पढ़ें :- Tripura Government Formation : त्रिपुरा में नए CMआठ मार्च को लेंगे शपथ, PM Modi समेत भाजपा के कई नेता होंगे शामिल

BJP activists celebrate the victory of party in Tripura and Nagaland.

पार्टी की जीत पर लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में नगाड़े की धुन पर नृत्य किया।

BJP activists celebrate the victory of party in Tripura and Nagaland.

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है। बता दें कि, त्रिपुरा में भाजपा 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां भी भाजपा गठबंधन 36 सीटों पर आगे है। जबकि 13 सीटें अन्य दलों को मिली हैं।

पढ़ें :- नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली और न दिल से दूर है, तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बोले पीएम मोदी

BJP activists celebrate the victory of party in Tripura and Nagaland.

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...