बॉलीवुड की एल्नाज़ नोरोज़ी, एक अभिनेत्री, एक मॉडल, एक गायिका एवं अब एक कार्यकर्ता है और सबसे महत्वपूर्ण उन कई महिलाओं की आवाज़ है जो उत्पीड़ित हैं और जिनके पास बुनियादी स्वतंत्रता की कमी है, वह ऐसा करनेवाली बहादुर आत्माओं में से एक हैं।
मुंबई: बॉलीवुड की एल्नाज़ नोरोज़ी, एक अभिनेत्री, एक मॉडल, एक गायिका एवं अब एक कार्यकर्ता है और सबसे महत्वपूर्ण उन कई महिलाओं की आवाज़ है जो उत्पीड़ित हैं और जिनके पास बुनियादी स्वतंत्रता की कमी है, वह ऐसा करनेवाली बहादुर आत्माओं में से एक हैं।
अभिनेत्री को हाल ही में उनके इस कार्य के लिए सम्मान से नवाज़ा गया, जिसने दुनिया भर में सैकड़ों महिलाओं को प्रेरित क्या और उनका समर्थन किया। ईरानी महिलाओं की समानता और स्वतंत्रता की लड़ाई में उनके योगदान के लिए उन्हें इंडियन फैशन इंडस्ट्रीज़ (IFA) एंबेसडर फॉर चेंज अवार्ड मिला।
यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, जहां एल्नाज़ को उनके उत्कृष्ट साहस के लिए भी पहचाना जा रहा है और दूसरी और फोकस मैगज़ीन जर्मनी द्वारा बनाई गई शीर्ष 100 महिलाओं की सूची में भी वह शामिल है। सूची में ऐसी महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने सभी बाधाओं का सामना करते हुए लोगों को प्रोत्साहित किया है और उन्हें अपने सीमाओं से बहार निकाला है।
पत्रिका कहती है: “ये वो 100 महिलाएँ हैं जिनको हमें सुनना चाहियें”। सही दिशा में एक बड़ा कदम और प्रेरणा का स्रोत, एल्नाज़ आज महिलाओं के अधिकारों के लिए सबसे मुखर अभिनेत्री बनी हुई हैं।
कुछ हफ़्ते पहले, एल्नाज़ ने एक वीडियो के साथ एक बड़ा धमाका किया, जिसमें वह सिर से पैर तक कपड़ों की विभिन्न शैलियों को अपनाते हुए दिखाई दे रही हैं, सबकुछ पहनने से लेके कुछ भी नहीं पहनने तक, वह जताती है की कोई भी शैली हो, वह प्रत्येक महिला की अपनी पसंद है। एल्नाज़ नोरोज़ी ने उस दिन सोशल मीडिया पर, दुनिया में हर महिला के लिए पसंद की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाली अपनी बोल्ड और प्रभावशाली पोस्ट से, इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था!