1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शर्मनाक घटना: महिला को पंचायत में नग्न कर पीटा फिर सोशल मीडिया पर वायरल की वीडियो

शर्मनाक घटना: महिला को पंचायत में नग्न कर पीटा फिर सोशल मीडिया पर वायरल की वीडियो

पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक महिला का विवहेतर संबंध था, जिससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने बैठक में महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यही नहीं महिला को नग्न भी कर दिया और गांव में भी घुमाया। क्रूरता की हद तब हो गई, जब गांव के लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक महिला का विवहेतर संबंध था, जिससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने बैठक में महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यही नहीं महिला को नग्न भी कर दिया और गांव में भी घुमाया। क्रूरता की हद तब हो गई, जब गांव के लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पढ़ें :- बीजेपी में जाते ही बेदाग हो गए ये भ्रष्टाचारी, अब तक शामिल 25 विपक्षी नेताओं में से 23 को मिली राहत!

वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जा है। जानकारी के मुताबिक, गांव की सालिसी सभा (पंचायत की बैठक में) विवाहेतर संबंध के आरोप में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। फिर गांव का चक्कर लगवाया गया।

इस दौरान उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह शर्मनाक घटना गुरुवार की है, लेकिन इसका खुलासा रविवार रात को हुआ। यह शर्मनाक घटना अलीपुरदुआर जिले के कुमारग्राम प्रखंड के आदिवासियों के सुदूर गांव में हुई।

 

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z कैटेगरी की सुरक्षा, आईबी से मिला था खतरे का इनपुट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...