मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहले यह धारणा थी कि अभिनेत्री के मां बनने के बाद उनका करियर खत्म हो जाता है। आज के वक्त कि अभिनेत्रियों ने इस पुरानी सोच को बदल दिया है। कई ऐसी बी-टाउन एक्ट्रेस हैं जो मां बनने के बाद भी हिट हैं….
करीना कपूर
करीना ने पिछले साल अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया है। करीना ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी लगातार काम जारी रखा और आगे भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। 4 साल बाद नंवबर 2011 में ऐश्वर्या मां बनी और अराध्या को जन्म दिया। ऐश हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘ऐ-दिल है मुश्किल’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके काम ने हर किसी का दिल जीत लिया।
काजोल
काजोल की 1999 में अजय देवगन से शादी हुई जिसके बाद साल 2003 में उनको बेटी न्यासा हुई। इसके बाद 2010 में उनको बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने युग रखा। मां बनने के बाद काजोल ‘फना’, ‘दिलवाले’, और ‘माइ नेम इज खान’ और ‘दिलवाले’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने 2009 में उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी करने के बाद उन्होंने 2012 में बेटे को जन्म दिया। मां बनने के बाद भी वह टीवी सीरियल और सोशल साइट पर काफी पॉपुलर हैं।