मुंबई: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। आम महिलाओं के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी करवा चौथ का काफी क्रेज देखने को मिलता है। खैर, यहां हम उन अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है लेकिन वो भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। जी हां, कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बिना शादी के ही करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…
1. अंकिता लोखंडे
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की शादी नहीं हुई है, लेकिन पिछले साल उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रैंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। जी हां, अंकिता लोखंडे कई सालों से ये व्रत रख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पहले अंकिता सुशांत के लिए रखती थी, लेकिन अब वे विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बता दें कि विक्की जैन से अंकिता लोखंडे बहुत जल्द शादी कर सकती हैं।
2. काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी ने भले ही अब शादी कर ली हो, लेकिन वे पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थीं। बता दें कि बीते साल काम्या पंजाबी ने मांंग में सिंदूर लगाकर करवा चौथ का व्रत रखा था, जिसकी वजह से उनके फैंस ने उनसे कई तीखे सवाल भी पूछे थे। इतना ही नहीं, फैंस ने उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया था।
3.आरती सिंह
बिग बॉस फेम आरती सिंह ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन बीते कई सालों से वे करवा चौथ का व्रत रखती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, फिलहाल उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड भी नहीं है, लेकिन वे अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हैं। दरअसल, उनका मानना है कि इस व्रत से उन्हें मनचाहा वर मिलेगा। खैर, अब देखने वाली बात ये होगी कि आरती सिंह कब शादी करेंगी।
4. फरनाज शेट्टी
सीरियल बालिका वधू में नजर आ चुकी फरनाज शेट्टी भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। पिछले साल फरनाज शेट्टी ने कहा था कि उन्होंने लंबे समय से किसी को डेट नहीं किया, लेकिन अब जब उनकी ज़िंदगी में नील आए हैं, तो उनके लिए वे व्रत रखेंगी। ऐसे में, उन्होंने पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड नील के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। मतलब साफ है कि फरनाज शेट्टी अपने ब्वॉयफ्रेंड की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
5.हिमानी शर्मा
टीवी सीरियल दिल से दिल तक में नजर आ चुकी अदाकारा हिमानी शर्मा भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं, जबकि वे अभी कुंवारी हैं। एक इंटरव्यू में हिमानी शर्मा ने बताया था कि वो चार साल की उम्र से ही व्रत रखती हैं। हाालांकि, उन्होंने कहा था कि वे अपने माता पिता के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं न कि अपने लाइफ पार्टनर के लिए। मतलब साफ है कि करवा चौथ का व्रत आप किसी के लिए भी रख सकते हैं, जिनसे आप प्यार करते हैं।
6. प्रियंका पुरोहित
टीवी अदाकारा प्रियंका पुरोहित को अभी तक उनका जीवनसाथी नहीं मिला है लेकिन वे बिना शादी के ही करवा चौथ का व्रत रखती हैं। प्रियंका पुरोहित ने बताया था कि उन्होंने यह व्रत कॉलेज के दिनों से ही रखना शुरु किया था। उन्होंने कहा था कि वे अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के लिए व्रत करती हैं।