HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ​महाविकास अघाड़ी सरकार में नहीं चल रहा सबकुछ ठीक! कांग्रेस ने NCP पर लगाया गंभीर आरोप

​महाविकास अघाड़ी सरकार में नहीं चल रहा सबकुछ ठीक! कांग्रेस ने NCP पर लगाया गंभीर आरोप

महाराष्ट्र (Maharashtra) की ​महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बीते काफी​ दिनों से खींचतान की खबरे सामने आ रहीं हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले  (Nana Patole) ने एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की ​महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बीते काफी​ दिनों से खींचतान की खबरे सामने आ रहीं हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले  (Nana Patole) ने एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर दल का कमजोर करने का आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पार्टी हाईकामन को भी जानकारी दी गई है।

पढ़ें :- आदित्य ठाकरे, बोले- दिल्ली में इलेक्शन फेयर नहीं, इंडिया गठबंधन को एकजुट रहना होगा, चुनाव आयोग के आशीर्वाद से जीती भाजपा

पटोले पहले भी राकंपा पर कांग्रेस को धोखा देने के आरोप लगा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पटोले ने कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इसकी जानकारी दी है। बीते सप्ताह ही उन्होंने कहा था कि एनसीपी ने गोंदिया और भंडारा जिला परिषद चुनाव में भाजपा के साथ जाकर उनकी पार्टी को धोखा दिया था।

बता दें कि, महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाया है। कई बार इस गठबंधन के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगा दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...