उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। एक के बाद एक दिग्गज नेता पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज दिख रहे हैं। प्रसपा चीफ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से पहले ही अगल होने का संकेत दे चुके हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से चल रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। एक के बाद एक दिग्गज नेता पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज दिख रहे हैं। प्रसपा चीफ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से पहले ही अगल होने का संकेत दे चुके हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से चल रही है।
इसके साथ ही सपा के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनके भी साइकिल से उतरने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। इसी क्रम में सपा नेता कासिम राईन (Qasim Raine) ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानां पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आवाज नहीं उठा रहे हैं।
आजम खां का पूरा परिवार जेल में डाल दिया गया पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नहीं बोले। नाहिद हसन को जेल में डाल दिया गया और सहिजल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया लेकिन सपा अध्यक्ष ने इस पर आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष का मुसलमानों के प्रति इस तरह के व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि, कासिम सुल्तानपुर जिले के सेक्टर प्रभारी थे।