वाराणसी। बीस महिला पत्रकारों से यौन शोषण के मामले में फंसे पूर्व बीजेपी नेता एमजे अकबर ने पार्टी से इस्तीफा तो दे दिया। लेकिन वाराणसी पर मनाए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस की बुकलेट पर एमजे अकबर अब भी मंत्री बने हुए हैं। दरअसल वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस की रविवार को शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम में करीब 85 देशों से एनआरआई आए हुए हैं। जिन्हे आयोजकों की तरफ से बुकलेट बांटे गए। इस फोटो बुकलेट में पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का फोटो भी छपा हुआ है। जिसके बाद पार्टी के नेताओं के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।
बता दें कि दुनियाभर से पहुंचे हुए प्रतिनिधिमंडल को जो बुकलेट बांटे गए उसमें केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र है। इस बुकलेट में अभी भी एमजे अकबर को विदेश राज्य मंत्री बताया जा रहा है। बुकलेट के कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के साथ पूर्व मंत्री एमजे अकबर की तस्वीर लगी हुई है।
गौरतलब हो कि एमजे अकबर ने #MeToo अभियान के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दबाव में आकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उस दौरान केंद्र सरकार के इस मंत्री की हर तरफ से तीखी आलोचना हुई थी। 2016 में एमजे अकबर ने विदेश राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी।