1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Exit Polls 2022 : यूपी में कांग्रेस क्लीन बोल्ड, प्रियंका गांधी बोली-परिणाम का इंतजार करें

Exit Polls 2022 : यूपी में कांग्रेस क्लीन बोल्ड, प्रियंका गांधी बोली-परिणाम का इंतजार करें

Exit Polls 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) की मतगणना आगामी 10 मार्च को घोषित होगा, लेकिन इससे पहले विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल (Exit Polls) में कांग्रेस की स्थिति को निराशाजनक बताया है। राज्य में ज्यादातर एजेंसियों कम सीटें दी हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Exit Polls 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) की मतगणना आगामी 10 मार्च को घोषित होगा, लेकिन इससे पहले विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल (Exit Polls) में कांग्रेस की स्थिति को निराशाजनक बताया है। राज्य में ज्यादातर एजेंसियों कम सीटें दी हैं।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक

जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने राज्य में सबसे ज्यादा रोड शो और रैलियां की भी की थी। यही नहीं कांग्रेस ने महिलाओं को भी 40 फीसदी टिकट दिए थे। वहीं मंगलवार को एक्जिट पोल (Exit Polls)  पर यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि हम जितनी मेहनत कर सकते थे उतनी की है। हम लड़े और हम इंतजार करेंगे और परिणाम देखेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने महिला मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आज का मार्च (उत्तर प्रदेश में पार्टी के ‘लड़की हूं, लड़ शक्ति हूं’ अभियान के तहत) हमारी 159 महिला उम्मीदवारों का जश्न मनाने के लिए है। मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात है कि उन सभी ने लड़ाई लड़ी, और महिला दिवस के मौके पर हमें जश्न मनाना चाहिए।

असल में कांग्रेस ने इस बार चुनाव में महिलाओं दांव खेला था। कांग्रेस ने दावा किया था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है। तो महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट भी दिए थे। महिलाओं के मुद्दे पर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अन्य सियासी दलों को घेरा था।

पढ़ें :- RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...