1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Exit Polls: पिछड़े वर्ग ने नहीं दिया सपा का साथ, यादव वोट बैंक में भी भाजपा ने लगाई सेंध?

Exit Polls: पिछड़े वर्ग ने नहीं दिया सपा का साथ, यादव वोट बैंक में भी भाजपा ने लगाई सेंध?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए गए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने 2017 के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, सपा बहुमत से बहुत दूर एग्जिट पोल में दिख रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Exit Polls: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए गए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने 2017 के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, सपा बहुमत से बहुत दूर एग्जिट पोल में दिख रही है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

कई बार एग्जिट पोल में सटीक भविष्यवाणी कर चुके टुडेज चाणक्या के सर्वे बीजेपी को 275 से 313 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, सपा को 86-124 वोट मिल रहे हैं। इसके साथ ही बसपा को 4 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही हैं। एग्जिट पोल ने ये साफ कर दिया है कि इस बार जनता सपा के वादों पर ​विश्वास नहीं की है।

इसके साथ ही पिछली जाति के ​नेता कहे जाने वाले सवामी प्रसाद मौर्य के आने से भी सपा को फायदा नहीं हुआ है। पिछड़ा वर्ग को वोट भी सपा को मिलता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही राजपूत और ब्राह्मण भी भाजपा के साथ बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं। वहीं, मायावती का कोर वोटर माने जाना वाला जाटव भी भाजपा के साथ जाता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही यादव वोट बैंक में भी भाजपा ने सेंधमारी की कोशिश की है, जो सफल होती दिख रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...