1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी कैबिनेट का विस्तार: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया इस्तीफा, बाबुल सुप्रीयो की भी हुई छुट्टी

मोदी कैबिनेट का विस्तार: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया इस्तीफा, बाबुल सुप्रीयो की भी हुई छुट्टी

मोदी कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। नए मंत्री शाम को शपथ लेंगे। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी भी तय हो गयी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। नए मंत्री शाम को शपथ लेंगे। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी भी तय हो गयी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

इसके अलावा कुछ और मंत्रियों के इस्तीफे की जानकारी सामने आयी है। इनमें प्रताप सारंगी, सदानंद गौड़ा, निशंक पोखरियाल, देबाश्री चौधरी, संतोष गंगवार, थावर चंद गहलोत, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और बाबुल सुप्रीयो का नाम शामिल है।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान एक तरफ जहां केंद्र सरकार अच्छी व्यवस्था का दावा करती रही तो वहीं विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा। खासकर दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, इलाज की कमी और उसके बाद धीमे टीकाकरण को लेकर भी डॉ. हर्षवर्धन विपक्ष के निशाने पर रहे। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इन्हीं कारणों के चलते मोदी सरकार ने कड़ा संदेश देने क लिए डॉ. हर्षवर्धन से इस्तीफा लिया गया है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : आजमगढ़ में आकाश आनंद ने कहा- बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...