1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद के मानसून सत्र से पहले हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रियों के कामों की हो रही समीक्षा

संसद के मानसून सत्र से पहले हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रियों के कामों की हो रही समीक्षा

संसद के मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट के विस्तान की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसको लेकर पीएम मोदी केंद्रीय मंत्रियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोदी कैबिनेट में शामिल करीब दो दर्जन मंत्रियों के कामों की समीक्षा हो चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट के विस्तान की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसको लेकर पीएम मोदी केंद्रीय मंत्रियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोदी कैबिनेट में शामिल करीब दो दर्जन मंत्रियों के कामों की समीक्षा हो चुकी है।

पढ़ें :- JEE Main Result 2024 : जेईई मेन रिजल्ट जारी, नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर; 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल

जल्दी ही सारे मंत्रालयों के काम काज की समीक्षा का काम पूरा कर लिया जाएगा। मोदी सरकार में अभी तक 60 मंत्री हैं, ज​बकि संविधान के अनुसार इनकी संख्या 79 तक हो सकती है। कई मंत्रियों के पास दो से तीन मंत्रालय हैं। बता दें कि, पीएम मोदी अक्सर अपने मंत्रियों के कामों की समीक्षा करते रहते हैं।

लेकिन इस बार की कवायद को भावी विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम को भी प्रधानमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की है।

बीते एक साल से करोना के चलते मंत्रिमंडल विस्तार की स्थितियां नहीं बन पाई थीं, लेकिन अब टीम को बढ़ाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में अभी उनके अलावा 21 कैबिनेट और 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 29 राज्य मंत्री हैं। कुछ मंत्रियों के पास कई मंत्रालय होने से मंत्रि परिषद के साथियों की कुल संख्या 54 है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...