1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी कैबिनेट का विस्तार: अनुराग ठाकुर समेत सात राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन, जानिए…

मोदी कैबिनेट का विस्तार: अनुराग ठाकुर समेत सात राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन, जानिए…

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बुधवार पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। इस कैबिनेट विस्तार मे 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें सात राज्य मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। इनमें अनुराग ठाकुर, किसन रेड्डी भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बुधवार पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। इस कैबिनेट विस्तार मे 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें सात राज्य मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। इनमें अनुराग ठाकुर, किसन रेड्डी भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

उन्हें भी प्रमोशन मिला है। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट के विस्तार में आरके सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए हैं। अब तक वह मोदी सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार रहे हैं। नौकरशाही का लंबा अनुभव होने के चलते उन्हें मोदी सरकार में पसंद किया जाता रहा है।

इसके साथ ही खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। इसके अलावा मनसुख मंडाविया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। साथ ही केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला को भी प्रमोशन मिला है। जिन्होंने अब कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।

एक नजर में पढ़ें किनको मिला प्रमोशन
अनुराग ठाकुर, किसन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह, किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला जो कि पहले राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और इनको कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...