1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. रूस के साथ ऑयल डील पर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले – भारत की रूस से तेल की मासिक खरीद यूरोप के एक दोपहर के तेल से कम

रूस के साथ ऑयल डील पर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले – भारत की रूस से तेल की मासिक खरीद यूरोप के एक दोपहर के तेल से कम

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस से तेल आयात को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रूस पर कई कड़े प्रतिबंध यूरोपीय यूनियन के द्वारा लगाये कई है। अमेरिका रूस से तेल आयात को लेकर नसीहत देता रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस से तेल आयात को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रूस पर कई कड़े प्रतिबंध यूरोपीय यूनियन के द्वारा लगाये कई है। अमेरिका रूस से तेल आयात को लेकर नसीहत देता रहा है। रूस के साथ ऑयल डील पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,भारत जितना एक महीने में मॉस्को से लेता है तेल, यूरोप के देश दोपहर तक कर लेते हैं। तेल खरीद के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

भारत के रूसी तेल के आयात के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि अगर आप रूस से भारत की ऊर्जा खरीद को देख रहे हैं तो मेरा सुझाव है कि आपका ध्यान यूरोप पर होना चाहिए।विदेश मंत्री जयशंकर 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक के समापन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपने अमेरिकी समकक्षों के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भारत ने कई बयान दिए हैं जो यूक्रेन में संघर्ष पर अपनी स्थिति साफ करते हैं।. हम बातचीत और कूटनीति के लिए तत्पर हैं, हम हिंसा को तत्काल खत्म करना चाहते हैं और हम इन उद्देश्यों में किसी भी तरह से योगदान करने के लिए तैयार हैं।

 

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...