1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बहन के लिए बन गया फर्जी डॉक्टर, जब उसकी मजबूरी जानी तो पुलिस भी हो गई इमोशनल !

बहन के लिए बन गया फर्जी डॉक्टर, जब उसकी मजबूरी जानी तो पुलिस भी हो गई इमोशनल !

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि डॉक्टर ही एक ऐसा शख्स है जो कि किसी भी व्यक्ति को मौत के मुंह से बाहर ला सकता है। तिल तिल कर मरने वाले किसी भी इंसान को नई जिंदगी दे सकता है। इसके साथ ही साथ किसी भी व्यक्ति की खोई हुई उम्मीदों को फिर से जिंदा भी कर सकता है। यही वजह है कि लोगों के द्वारा डॉक्टर को धरती पर एक साक्षात ईश्वर के रूप में माना जाता है। परंतु हाल के दिनों में ही एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां आपको बता दें कि हाल के दिनों में ही एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है जो कि नकली डॉक्टर बन कर दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में घूमा करता था। तो चलिए बताते हैं आपको इस मामले के बारे में विस्तार से-

पढ़ें :- भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

जिस फर्जी डॉक्टर को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है उसकी उम्र महज 19 साल है। 19 साल की छोटी सी उम्र के इस लड़के को दवाइयों के बारे में इतनी ज्यादा जानकारी मालूम की थी कि इस लड़के को पकड़ने के बाद पुलिस भी पूरी तरह से हैरान रह गई। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस लड़के का नाम अदनान खुर्रम बताया जाता है। लड़के की मानें तो उसका ब्लड कैंसर का इन दिनों इलाज चल रहा है। ब्लड कैंसर का इलाज चलने की वजह से वह डॉक्टरों के साथ अपनी जान पहचान बढ़ाने के मकसद से नकली डॉक्टर बन गया। नकली डॉक्टर बनने के बाद अदनान एम्स में नकली डॉक्टर के रूप में घूमने लगा।

आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि अदनान एक असली डॉक्टर की तरह अपने गले में स्टेथस्कोप लटका कर दिन भर घूमता रहता था। जिसकी वजह से उसकी जान पहचान एम्स के बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ हो गई थी। कई सारे लोगों के साथ मिलने के बावजूद उस लड़के ने कभी किसी को यह बात नहीं बताई कि वह एक मेडिकल स्टूडेंट है कोई डॉक्टर नहीं। ऐसा बताया जाता है कि डॉक्टर बनकर घूमने के दौरान इस लड़के ने कई लोगों का इलाज भी कर डाला। कई लोगों का इलाज करने के बावजूद लोगों को यह बात मालूम नहीं चली कि वह एक असली नहीं बल्कि एक नकली डॉक्टर है।

कई दिनों तक एम्स में नकली डॉक्टर बनकर घूमने के बाद जब इस बात का खुलासा हुआ कि वह एक नकली डॉक्टर है तो पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद जब उस लड़के से मेडिकल फील्ड को लेकर जानकारी पूछी गई तो उस लड़के ने जो कुछ बताया उसे सुनने के पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक उसके पास इतनी ज्यादा जानकारी मौजूद थी कि उससे बात करने के बाद कोई भी व्यक्ति इस बात का पता नहीं लगा सकता था कि वह एक असली नहीं बल्कि नकली डॉक्टर है। आपको बता दें कि उस लड़के को बेहद ही नाटकीय अंदाज में पकड़ा गया। नकली डॉक्टर बनने की वजह से आज वह लड़का सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर:लाखों के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...