1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Falgun Amavasya 2022 : फाल्गुन अमावस्या पर बने रहे है अद्भुत संयोग, खास उपाय करने से दुर्भाग्य और परेशानियों का होता है अंत

Falgun Amavasya 2022 : फाल्गुन अमावस्या पर बने रहे है अद्भुत संयोग, खास उपाय करने से दुर्भाग्य और परेशानियों का होता है अंत

हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन  का महीना बहुत ही पुनीत माना जाता है। इस पूरे मास में उत्सव का वातावरण बना रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Falgun Amavasya 2022 : हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन  का महीना बहुत ही पुनीत माना जाता है। इस पूरे मास में उत्सव का वातावरण बना रहता है। ग्रह नक्षत्रों का भी अद्भुत संयोग इस माह में बन रहे है। पंचांग के मुताबिक इस बार फाल्गुन अमावस्या 2 मार्च यानी बुधवार के दिन पड़ रही है। इस बार फाल्गुन अमावस्या पर बेहद खास संयोग बन रहा है। ऐसे में जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर क्या करना चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

फाल्गुन अमावस्या पर बन रहे हैं शुभ संयोग
इस दिन शिव और सिद्धि योग बन रहे हैं। ये योग विशेष फलदायी साबित होगा। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस योग में व्रत रखने से ज्यादा लाभ होगा।

फाल्गुन अमावस्या तिथि 02 मार्च को रात 11 बजकर 04 मिनट तक मान्य है। अमावस्या के दिन प्रात: 08:21 बजे तक शिव योग है। उसके बाद से सिद्ध योग आरंभ हो जाएगा, जो कि अगले दिन 03 मार्च प्रात: 05:43 बजे समाप्त होगा। इस दिन नदियों में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...