1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Falgun Month Festivals 2023 : फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है, जानें इस माह के तीज-त्योहारों के बारे में

Falgun Month Festivals 2023 : फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है, जानें इस माह के तीज-त्योहारों के बारे में

हिंदी कैलेंडर के फाल्गुन  माह का इंतजार लोग बेसब्री से करते है। फाल्गुन माह इस वर्ष फरवरी महीने की 06 तारीख से शुरू होकर अगले मार्च महीने की 07 तारीख को समाप्त होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Falgun Month Festivals 2023 : हिंदी कैलेंडर के फाल्गुन  माह का इंतजार लोग बेसब्री से करते है। फाल्गुन माह इस वर्ष फरवरी महीने की 06 तारीख से शुरू होकर अगले मार्च महीने की 07 तारीख को समाप्त होगा।  फाल्गुन के महीने में भगवान भोलेनाथ और भगवान श्री हरि विष्णु दोनों की ही पूजा का  विशेष महत्व है। इस पवित्र महीने में होली से लेकर महाशिवरात्रि के उल्लास भरे पर्व आते है। हर आयु वर्ग के लोग पूरे जोश से इन पर्वों को मनाते है।

पढ़ें :- Holi 2024 : आसुरी की चिता का भस्मीकरण है होलिका दहन, किसी भी उपजाऊ  या मानव निवास के परिसर में नहीं जलाई जाती होलिका

फाल्गुन मास के आते,आते शीत का असर कम और ताप का असर बढ़ने लगता है। पौराणिक मान्यता है कि इस मास में भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है। इस माह में मां लक्ष्मी की उपासना करने का उत्तम समय है। फाल्गुन शुक्ल की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत पड़ता है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है।

फाल्गुन मास में पड़ रहे ये तीज त्यौहार –
6 फरवरी से फाल्गुन मास आरंभ हो रहा है।
9 फरवरी के दिन द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी हैं।
12 फरवरी के दिन यशोदा जयंती मनाई जाएगी
13 फरवरी के दिन शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी।
14 फरवरी के दिन जानकी जयंती है।
17 फरवरी के दिन विजया एकादशी है।
18 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी का त्यौहार है।
20 फरवरी के दिन फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या का व्रत है।
21 फरवरी के दिन फुलैरा दूज हैं।
23 फरवरी विनायक चतुर्थी का व्रत है।
25 फरवरी के दिन स्कंद षष्ठी हैं।
27 फरवरी को होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत है।
3 मार्च के दिन आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी मनाई। जाएगी
4 मार्च के दिन शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत हैं।
6 मार्च के दिन फाल्गुन चौमासी चौदस है।
7 मार्च के दिन होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती मनाई जाएगी।
रंगों का पर्व धुलेंडी 8 मार्च को मनाया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...