1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदेलनः प्रियंका गांधी का हमला, कहा-किसानों का हक छीनने की ये नाकाबंदी है

किसान आंदेलनः प्रियंका गांधी का हमला, कहा-किसानों का हक छीनने की ये नाकाबंदी है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अपनी नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, किसानों के इस आंदोलन का कांग्रेस भी समर्थन कर रही है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

इसके साथ ही कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला बोल रही है। उधर, दिल्ली आ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की है। इसको लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, भाजपा अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है, लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...