1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने दी सरकार को चेतावनी, कहा-इस बार चालीस लाख ट्रैक्टर आएंगे दिल्ली

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने दी सरकार को चेतावनी, कहा-इस बार चालीस लाख ट्रैक्टर आएंगे दिल्ली

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के आंदोलन के करीब तीन महीने होने वालो हैं लेकिन अभी तक किसान आंदोलन का कोई निर्णय नहीं निकला है। इस ​बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी दी है।

पढ़ें :- कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलों पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कल जब नॉमिनेशन होगा तब चलेगा पता

उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा। इसके साथ ही इस बार दिल्ली में चालीस लाख ट्रैक्टर आयेंगे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से तैयार रहने को कहा क्योंकि कभी भी दिल्ली जाने का आह्वान हो सकता है।

ये बातें टिकैत मंगलवार को राजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कान खोल के सुन दिल्ली, ये किसान भी वही हैं और ट्रैक्टर भी वही होंगे।

लेकिन अबकी बार आह्वान संसद का होगा। कहकर जाएंगे संसद पर। इस बार चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई करेगा और फसल भी उगाएगा। इसके अलावा राकेश टिकैत ने कहा कि संसद को घेरने के लिए तारीख संयुक्त मोर्चा तय करेगा।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Policy : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...