मुंबई: कंगना रनौत के बड़बोले बयानो के चलते उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं दरअसल, बीते दिन कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके चलते वो पंजाबी स्टार्स के निशाने पर आ चुकीं हैं। वह इस समय पंजाबी स्टार्स से घिर गईं हैं और अब तक कई सेलेब्स उन्हें खरी खोटी सुना चुके हैं।
वैसे तो आपने देखा होगा कि आमतौर पर कंगना बॉलीवुड को निशाना बनती हैं लेकिन इस बार उनका सामना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स के साथ हो रहा है। आपको बता दें, बीते दिनों ही कंगना ने किसानों के प्रोटेस्ट को लेकर कुछ ट्वीट्स किए थे जिसके चलते वह ट्रोल हो रहीं हैं।
बीते दिनों कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में फार्म बिल का समर्थन किया था और प्रोटेस्ट का हिस्सा रही एक बुजुर्ग महिला को निशाने पर लिया था। वहीं उनके ट्वीट्स को देखने के पंजाबी स्टार्स जैसे हिमांशी खुराना, मीका सिंह, जसबीर जस्सी, दिलजीत दोसांझ ने भी कंगना की क्लास लगाई है।
अब इसी बीच हिमांशी खुराना ने एक बार फिर से ट्वीट किया है। हाल ही में अपने ट्वीट में वह लिखती हैं- ‘पता नहीं ऐसा क्यों लग रहा कि जब किसानों का प्रेशर सरकार पर बढ़ता है तभी डिस्ट्रेक्शन के लिए कंगना को भेज दिया जाता है ताकि लोग मुख्य जगह से भटक जाएं। ये वो प्यादा है जिसका इस्तेमाल उस समय किया जाता है जब लोगों का ध्यान किसी टॉपिक से हटाना हो।’ वहीं उनके अलावा सिंगर मीका सिंह ने भी कंगना को गलत बताया है।
Pta nahi aisa kyu lag raha ….. jab farmers ka pressure government par bdta hai .. tabhi distraction ke lie kangna ko bhej dete hai taki sab main focus kho den … ye woh pyada hai jo us waqt use hota jab kisi topic se logo ka dhyaan htana ho #KisaanmazdoorEktaZindabaad
पढ़ें :- Web series तांडव पर कंगना ने जाहीर की नाराजगी, कहा- ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि...
— Himanshi khurana (@realhimanshi) December 3, 2020
वह ट्वीट करते हुए लिखते हैं- ‘मेरे मन में कंगना रनौत के लिए काफी सम्मान हुआ करता था। यहां तक कि जब उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ की गई थी उस समय भी मैंने उनके समर्थन में ट्वीट किया था। अब मैं सोचता हूं कि मैं गलत था। एक महिला होने के नाते उन्हें एक बुजुर्ग महिला को थोड़ा सम्मान देना चाहिए। अगर आपके अंदर जरा भी सभ्यता है तो आपको माफी मांगनी चाहिए। शर्म आनी चाहिए आपको।’ वहीं उनके अलावा भी कई पंजाबी स्टार्स ने ट्वीट किये हैं और कंगना को गलत बताया है।