1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, वाहनों से जाम किए हाईवे

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, वाहनों से जाम किए हाईवे

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी कृ​षि कानूनों को निरस्ता कराने के लिए बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब किसान पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल की कीमतों को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में किसान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे अपने वाहनों के साथ जमा हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी कृ​षि कानूनों को निरस्ता कराने के लिए बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब किसान पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल की कीमतों को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में किसान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे अपने वाहनों के साथ जमा हुए।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

किसान नेता लखबीर सिंह ने कहा कि आज किसानों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया। हम चाहते हैं कि इनकी कीमतें तत्काल प्रभाव से आधी की जाएं। प्रदर्शनकारी अपने साथ मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन लेकर आए थे और धरने पर बैठे।

उन्होंने प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। बता दें कि, देश में पेट्रोल—डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को प्रदर्शन के तौर पर किसानों ने ‘हॉर्न बजाओ दिवस’ भी मनाया। इस दौरान उन्होंने पांच मिनट तक अपने वाहनों का हॉर्न बजाया। ऐसा करने के पीछे किसानों का कहना है कि नए कृषि कानूनों का पिछले सात महीने से लगातार विरोध के बाद भी सरकार उनकी नहीं सुन रही है।

 

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...