1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Wedding Day: आज विवाह के बंधन में बंधेंगे तेज गेंदबाज दीपक चाहर, ये बड़े क्रिकेटर करेंगे शादी में शिरकत

Wedding Day: आज विवाह के बंधन में बंधेंगे तेज गेंदबाज दीपक चाहर, ये बड़े क्रिकेटर करेंगे शादी में शिरकत

आज टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी के रीढ़ दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दीपक और जया के विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे सितारे हैं, जो उनकी शादी में चार चांद लगाने वाले हैं। हम आपको बताते हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी के रीढ़ दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दीपक और जया के विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे सितारे हैं, जो उनकी शादी में चार चांद लगाने वाले हैं। हम आपको बताते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में दीपक चाहर के कप्तान एमएस धोनी, पूर्व साथी सुरेश रैना, टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा जैसे कई स्टार क्रिकेटर शादी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पढ़ें :- Amit Shah Filed Nomination : गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सीट से भरा नामांकन, बोले- यहां जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया

बता दें कि दीपक और जया की शादी की रस्में 31 मई से शुरू हो गई हैं। इसके लिए आगरा के होटल जेपी पैलेस को वेन्यू के तौर पर बुक किया गया है। शाम को मेहंदी की रस्म हुई और उसके बाद संगीत सेरेमनी हुई। 1 जून को शादी समारोह और 3 जून को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन होगा। शादी समारोह में करीब 600 लोगों को आमंत्रित किया गया है। मेहमानों की लिस्ट में जाने-माने क्रिकेटर भी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...