1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. FIFA World Cup 2022 : अर्जेंटीना पर जीत से सऊदी अरब जश्न में डूबा, किंग सलमान ने की एक दिन की छुट्टी

FIFA World Cup 2022 : अर्जेंटीना पर जीत से सऊदी अरब जश्न में डूबा, किंग सलमान ने की एक दिन की छुट्टी

FIFA World Cup 2022: सऊदी अरब ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के तीसरे दिन अर्जेंटीना (Argentina) को बड़े उलटफेर शिकार बनाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर है। सऊदी अरब (Saudi Arabia)  की इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) की सरकार ने भी इस जीत की खुशी को दोगुना कर दिया है। उन्होंने अपने नागरिकों के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- RCB vs KKR Pitch Report and Playing-XI : आज बेंगलुरु में होगी रनों की बरसात, यहां चेक करें संभावित प्लेइंग-11

सऊदी अरब की सरकार का बड़ा ऐलान

अर्जेंटीना को पहली बार हराने के बाद पूरे सऊदी अरब (Saudi Arabia)  में जश्न का माहौल है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर सऊदी अरब (Saudi Arabia)  में किंग सलमान (King Salman) ने एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। सऊदी अरब (Saudi Arabia)  में 23 नवंबर को इस जीत की खुशी में छुट्टी रहेगी। ये छुट्टी, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी कर्मचारियों के साथ साथ सभी छात्रों के लिए है. आपको बता दें कि अर्जेंटीना (Argentina) की टीम पिछले 36 मैचों से अजेय थी, लेकिन इस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ( Salman Bin Abdulaziz Al Saud ) ने मंगलवार के दिन घोषणा की कि बुधवार के दिन सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी मिलेगी। उन्होंने स्कूलों को भी बंद रखने का  हुक्म दिया है।हालांकि, सऊदी अरब (Saudi Arabia) स्कूलों में अंतिम परीक्षा चल रही है। आज स्कूल बंद होने के कारण परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

शेख ने ट्वीट कर दी जानकारी

सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी प्रमुख तुर्की अल शेख ने ट्विटर पर घोषणा की है कि मंगलवार के दिन शहर के प्रमुख थीम पार्कों और मनोरंजन केंद्रों में एंट्री फीस माफ़ की जाएगी। यह फैसला फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में ऐतिहासिक जीत के बाद लिया गया है।

अरब की जीत के बाद राजधानी रियाद ( Riyadh ) में जश्न का माहौल छा गया। फैंस ने वाद्य यंत्रों के साथ टीम की जीत का जश्न मनाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...