1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022 : इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी, अब क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से होगा मुकाबला

FIFA World Cup 2022 : इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी, अब क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से होगा मुकाबला

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में रविवार देर रात प्री-क्वार्टर फाइनल (Pre-Quarter Finals)का चौथा मैच खेला गया है। इस मैच में इंग्लैंड टीम (England Team) ने शानदार खेल दिखाया और सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल (Quarterfinals)के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां उसकी टक्कर डिफेंडिंग फ्रांस से होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में रविवार देर रात प्री-क्वार्टर फाइनल (Pre-Quarter Finals)का चौथा मैच खेला गया है। इस मैच में इंग्लैंड टीम (England Team) ने शानदार खेल दिखाया और सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल (Quarterfinals)के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां उसकी टक्कर डिफेंडिंग फ्रांस से होगी।

पढ़ें :- क्या MS Dhoni संन्यास से लेंगे यूटर्न और खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान रोहित शर्मा के बयान से मचा बवाल

 इंग्लैंड टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची

इस मैच के हीरो इंग्लैंड टीम (England Team)  के कप्तान हैरी केन, जॉर्डन हेंडरसन, बुकायो साका रहे हैं, जिन्होंने 1-1 शानदार गोल दागकर अपनी टीम इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचाया। इंग्लिश टीम (England Team) वर्ल्ड कप (World Cup) के इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल (Quarterfinals) में पहुंची है। इंग्लैंड पिछली बार भी सुपर-8 में पहुंची थी. जबकि सेनेगल सिर्फ एक बार 2002 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

मैच में इस तरह गोल हुए

पहला गोल : 38वें मिनट में जूड बेलिंघम के पास पर जॉर्डन हेंडरसन ने गोल दागा

दूसरा गोल : 45+3वें मिनट में हैरी केन ने फिल फोडेन के पास पर गोल किया

तीसरा गोल : 57वें मिनट में बुकायो साका ने फिल फोडेन के पास पर गोल दागा

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस ने की बेईमानी! बीच मैदान पंजाब किंग्स के कप्तान का फूटा गुस्सा

इंग्लैंड के लिए फोडेन लगातार दो गोल  किए

इस मैच में इंग्लैंड टीम (England Team)  ने शुरुआत से ही सेनेगल पर अपना दबदबा बनाए रखा था। शुरुआती 20 मिनट के खेल में गोल करने के लिए इंग्लैंड ने एक और सेनेगल ने दो बार कोशिश की थी। मगर मैच का पहला गोल 38वें मिनट में आया था। यह गोल जॉर्डन हेंडरसन ने दागा, जिसे जूड बेलिंघम ने असिस्ट किया। इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले यानी 45+3वें मिनट में इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने दूसरा गोल दागा। गोल फिल फोडेन ने असिस्ट किया।

मैच के दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड टीम ने अपना दबदबा और आक्रामक खेल कायम रखा। टीम ने 57वें मिनट में ही अपना तीसरा गोल भी दाग दिया। यह गोल स्टार प्लेयर बुकायो साका ने किया। यह लगातार दूसरा गोल फिल फोडेन ने ही असिस्ट किया। इस तरह इंग्लैंड टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया. जबकि सेनेगल टीम पूरे मैच में गोल नहीं दाग सकी।

स्टार्टिंग-11

इंग्लैंड टीम: हैरी केन (कप्तान), जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), ल्यूक शॉ, जॉन स्टोन्स, काइल वॉकर, हैरी मैग्वायर, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, जॉर्डन हेंडरसन, बुकायो साका और फिल फोडेन।

सेनेगल टीम: कालिदौ कुलीबली (कप्तान), एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), अब्दौ डायलो, यूसुफ सबली, इस्माइल जैकब्स, नम्पालिस मेंडी, पाथे सिस, इलिमान नदिये, क्रेपिन डियाटा, इस्माइला सार्र और बूलाए डिया।

पढ़ें :- IPL Match Today : आज 'नवाबों के शहर' में खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 34वां मैच, जानिए कब और किसके बीच होगी भिड़ंत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...