बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल में ही रिलीज हुई इस फिल्म के सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ को लेकर अब बवाल बढ़ गया है।
Film Pathan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल में ही रिलीज हुई इस फिल्म के सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ को लेकर अब बवाल बढ़ गया है।
दरअसल, दीपिका पादुकोण का रिवीलिंग लुक कुछ लोगों को रास नहीं आया है। गाने में शाहरुख संग उनकी इंटेंस केमिस्ट्री के देख कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। बता दें कि, इस फिल्म का लंबे समय से विरोध हो रहा है।
गाने का जमकर हो रहा विरोध
दरअसल, दीपिका और शाहरुख के इस गाने का जमकर विरोध हो रहा है। संत समाज भी भड़का हुआ है। संत समाज ने फिल्म के बहिष्कार तक करने की बात कही है।