दुबई में फिल्मफेयर एचीवर्स नाइट (Filmfare Achievers Night) का मेगा आयोजन किया गया। जहां कई फिल्मी सितारे महफिल में रंग जमाने पहुंचे। इन सितारों में सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का भी नाम था। जिन्होंने महफिल में आते ही धमाल मचा दिया।
Filmfare Achievers Night: दुबई में फिल्मफेयर एचीवर्स नाइट (Filmfare Achievers Night) का मेगा आयोजन किया गया। जहां कई फिल्मी सितारे महफिल में रंग जमाने पहुंचे। इन सितारों में सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का भी नाम था। जिन्होंने महफिल में आते ही धमाल मचा दिया।
आपको बता दें, रंगीन सितारों से सजी इस शाम के कई सारे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो चुके हैं। अब हाल ही में एक मजेदार वीडियो सामने आया है।
जिसमें सुपरस्टार रणवीर सिंह 90 के दशक के डांसिंग सुपरस्टार गोविंदा के साथ उनके ही हिट गानों पर थिरकते दिखे। इन वीडियोज में गोविंदा ऑन स्टेज अपने जबरदस्त डांस से लोगों का दिल जीतते दिखे।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Siddharth and Kiara Marriage: इस दिन से शुरू होंगी सिद्धार्थ- कियारा की शादी की रस्में, इस दिन लेंगे 7 फेरे
जबकि फिल्म स्टार रणवीर सिंह स्टेज के नीचे उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते दिखे। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। यही नहीं, इस पल के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर इस वक्त धूम मचा रहे हैं। इन वीडियोज में सुपरस्टार रणवीर सिंह दिग्गज अभिनेता गोविंदा के गानों पर थिरकते, उनके साथ स्टेज पर रंग जमाते तो एक वीडियो में उनके पैरों में गिरकर प्रणाम करते तक दिखे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- जल्द फिल्मों में नजर आयेंगे Salman Khan के बॉडीगार्ड, खुद किया बड़ा खुलासा
ये वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। रणवीर सिंह और गोविंदा के इन वीडियोज को आप यहां देख सकते हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- First song of film 'Selfie' released: एक बार फिर 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में नजर आये अक्की, रिलीज हुआ सॉन्ग
फिल्मफेयर एचीवर्स अवॉर्ड में सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जी से हर किसी को सुपर एक्साइटेड कर दिया। फिल्म स्टार रणवीर सिंह और गोविंदा के ये वीडियोज फैंस का दिल जीत रहे हैं।
View this post on Instagram
दिलचस्प बात ये है कि इस इवेंट में रणवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया है। अपने अवॉर्ड को हासिल करने के बाद फिल्म स्टार रणवीर सिंह स्टेज पर इमोशनल होते दिखे। अपनी विनिंग स्पीच में रणवीर सिंह अपने स्ट्रग्ल के दिनों को याद कर भावुक हो गए थे।