आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु—हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। इसके बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन—फानन में यात्री ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर गए। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु—हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। इसके बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन—फानन में यात्री ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर गए। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आग को बुझा दिया गया है। आग लगने की वजह का पता भी नहीं चल सका है। हादसे से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है। आग क्यों लगी, इसका भी पता किया जा रहा है।