1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहले कांग्रेस को मिलेगा अध्यक्ष या फिर राजस्थान में होगी फेरबदल? लगाई जा रहीं ये अटकलें

पहले कांग्रेस को मिलेगा अध्यक्ष या फिर राजस्थान में होगी फेरबदल? लगाई जा रहीं ये अटकलें

कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने—सामने हैं। इसके साथ ही राजस्थान में भी एक—दो ​दिनों में फेरबदल की आशंका है। कहा जा रहा है कि राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पाले सचिन पायलट के खेमे के पास भी आलाकमान की बात मानने के सिवा कोई चारा नहीं बचा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने—सामने हैं। इसके साथ ही राजस्थान में भी एक—दो ​दिनों में फेरबदल की आशंका है। कहा जा रहा है कि राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पाले सचिन पायलट के खेमे के पास भी आलाकमान की बात मानने के सिवा कोई चारा नहीं बचा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2023: बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल

पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के खींचतान के बीच कांग्रेस राजस्थान में फेरबदल करने के मूड में दिख रही है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की जब से प्रक्रिया शुरू हुई उसके बाद राजस्थान का भी सियासी पारा बढ़ गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों में देखा जा रहा था लेकिन राजस्थान में हुई सियासी ड्रामे के कारण वो बैकफुट पर आ गए। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया।

सचिन पायलट के संपर्क में गहलोत के मंत्री
मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीते एक दिनों में राजस्थान की सियासी तस्वीर बदल रही है। अशोक गहलोत के कई करीबी सचिन पायलट के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत भी हो रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या सचिन राजस्थान के ‘पायलट’ बनते हैं या नहीं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...