1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, भारत के कुछ हिस्सों में दिखेगा

Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, भारत के कुछ हिस्सों में दिखेगा

आज चंद्रग्रहण  लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 26 मई 2021 को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके साथ ही इस चंद्रग्रहण में इस साल का पहला और आखिरी सुपरमून और ब्लड मून भी नजर आयेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: आज चंद्रग्रहण  लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 26 मई 2021 को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके साथ ही इस चंद्रग्रहण में इस साल का पहला और आखिरी सुपरमून और ब्लड मून भी नजर आयेगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा जो कि 3 घंटे का होगा। यह तिथि 26 मई को पड़ रही है। इस चंद्र ग्रहण के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दिन चंद्रग्रहण के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा।

पढ़ें :- Bihar News : पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी आग, 6 जिंदा जले, मंजर दहला देगा

यह चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वैसे तो यह खगोलीय घटना है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी बुध पूर्णिमा की वजह से धार्मिक तौर पर इसका काफी महत्व है। नासा ने इस बारे में पहले ही बताया है कि चांद पृथ्वी की छाया में चला जाएगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा। यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ वक्त के लिए दिखाई देगा। 21 जनवरी 2019 के बाद पहली बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। परन्तु यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और भारत में यह दिखाई भी नहीं पड़ेगा। इसलिए इस चंद्रग्रहण का कोई सूतक काल नहीं होगा।

आज के चांद को सुपर ब्लड मून (super blood moon) का नाम दिया गया है। चूंकि आज पूरा चांद धरती के सबसे करीब बिंदु पर होगा तो रोज दिखने वाले चांद से आज ज्यादा बड़ा चांद दिखाई देगा। आज पूर्ण चंद्र ग्रहण भी है इसलिए इसका रंग लाल रंग में दिखाई देगा

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...