बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 12 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी।
First picture of Bipasha Basu’s daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 12 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी।
अब शादी के करीब 6 साल बाद एक्ट्रेस के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। यही कारण है कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपना पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं।
हाल ही में बिपाशा ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है, इस तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी को गले से लगाए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Jackie Shroff Birthday special: इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था जग्गू दादा का दिल, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
फोटो में देखा जा सकता है कि करण बेटी देवी (Devi Singh Grover) को गोद में लेकर सो रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “यह प्यार है, मेरा दिल करण सिंह ग्रोवर और देवी।” बिपाशा के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह फोटो बहुत प्योर है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “थू थू थू नजर ना लगे।”