1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भगवंत मान का शपथ लेते ही पहला क्रांतिकारी एलान, लॉन्च होगी ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन CM से सीधे वॉट्सऐप पर करें शिकायत

भगवंत मान का शपथ लेते ही पहला क्रांतिकारी एलान, लॉन्च होगी ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन CM से सीधे वॉट्सऐप पर करें शिकायत

कल आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें ​मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ लेने के बाद से ही ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेने वाले भगवंत मान ने राज्य में ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का फैसला लिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। कल आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें ​मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ लेने के बाद से ही ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेने वाले भगवंत मान ने राज्य में ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का फैसला लिया है। यह हेल्पलाइन भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को लॉन्च की जाएगी।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

भगवंत मान ने कहा कि इसके जरिए लोग वॉट्सऐप पर भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत कर सकेंगे। भगवंत मान ने ट्वीट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है। भगवंत मान ने लिखा, ‘भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...