1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Fish Dream Secret : सपने में मछली देखने का ये संकेत होता है, जानें क्या होता है इसका मतलब ?

Fish Dream Secret : सपने में मछली देखने का ये संकेत होता है, जानें क्या होता है इसका मतलब ?

जीव जगत के प्राणियों में मछली अपने अंदर बहुत रहस्य समेटे हुए है। मछली का जीव देखने में सुंदर लेकिन आश्चर्य समेटे हुए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Fish Dream Secret : जीव जगत के प्राणियों में मछली अपने अंदर बहुत रहस्य समेटे हुए है। मछली का जीव देखने में सुंदर लेकिन आश्चर्य समेटे हुए है। सनातन धर्म में मछली को धार्मिक प्रतीक के रूप में माना जाता है। शुभ स्थानों में मछली के प्रतीक चिन्ह को अंकित किया जाता है।  स्वप्न शास्त्र के अनुसार,सपने में मछली देखना शुभ माना जाता है। आइये जानते है सपने में मछली को देखने का क्या मतलब होता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Scorpio : शुक्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर , इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सपने में मछली देखना
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मछली  मां लक्ष्मी का सबसे बड़ा स्वरुप है।  घर में मछली पालना बहत शुभ माना गया है। अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आप पर और आपके परिवार पर अपनी कृपा बरसाने वाली हैं।

सपने सफेद मछली दिखाई देना
अगर किसी गरीब व्यक्ति को सपने में सफेद रंग की मछली नजर आती है तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि उसके जीवन में दरिद्रता समाप्त होने वाली है और उसे आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलेगा।

रंगीन मछली सपने में देखना देखना
जब सपने में रंगीन मछली दिखायी देती है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्यायें शीघ्र समाप्त होने वाली हैं।.रंगीन मछली जीवन में आने वाले नये रंग की ओर इशार करती है।

तैरती हुयी मछली देखना
पानी में तैरते हुए मछली नजर आए तो समझ जाइए कि आपके परिवार और जीवन में खुशहाली आने वाली है।

पढ़ें :- Gemstones Gomed Ratan : गोमेद रत्न राहु के अशुभ प्रभावों का नाश करता है, इन लोगों को धारण करना चाहिए

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...