कर्नाटक में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु में पार्टी के बूथ प्रेसिडेंट और बूथ लेवल एजेंट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और साथ ही कांग्रेस (Congress) पर भी निशाना साधा।
बेंगलुरू। कर्नाटक में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बेंगलुरु में पार्टी के बूथ प्रेसिडेंट और बूथ लेवल एजेंट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और साथ ही कांग्रेस (Congress) पर भी निशाना साधा।
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि, चुनाव के दौरान कांग्रेस नई नई चीजें लेकर आती है क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता एक भ्रष्टाचार करने का साधन है। जबकि हमारे लिए सत्ता समाज के हर व्यक्ति को सुख देने का साधन है। साथ ही कहा कि साल 2022 में सात राज्यों में हुए चुनाव में पांच राज्य में बीजेपी ने पूर्ण बहुत प्राप्त किया है।
चुनाव के दौरान कांग्रेस नई-नई चीजें लेकर आ जाती है क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता भ्रष्टाचार करने का एक साधन है।
जबकि हमारे लिए सत्ता समाज के हर व्यक्ति को सुख देने का साधन है।
– श्री @AmitShah
पढ़ें :- Gautam Adani Group News: सात दिनों में अडानी की संपत्ति पतझड़ की तरह बिखरी, आखिर कब थमेगी गिरावट?
— BJP (@BJP4India) December 31, 2022
वहीं, सात में से छह राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में में लड़ाई बीजेपी और टुकडे-टुकडे गैंग वाली कांग्रेस के बीच है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां हम किसी से गठबंधन करने नहीं जा रहे। बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी। जेडीएस सिर्फ हमारे साथ में मिलकर चुनाव लड़ने की अफवाह फैला रहा है।